CG Blog

Wednesday, December 15, 2021

एक किरदार एक कलाकार कन्हैयालाल 1

कन्हैया लाल पुरानी हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। इनकी प्रसिद्ध फ़िल्मों में मदर इण्डिया शामिल है।
हिंदी सिनेमा के इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो अब तक ना जाने कितने कलाकार आए और चले गए...कुछ हिट हुए तो कुछ फ्लॉप...कुछ कलाकारों ने फिल्मों में बड़े-बड़े किरदार निभाए लेकिन वो नाम नहीं कमा पाए जो आज याद किया जाए...लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने किरदार तो छोटे-मोटे निभाए लेकिन उनका नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गया...ऐसे ही एक कलाकार थे कन्हैया लाल...हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होने वाली फिल्म मदर इंडिया का लालची और धूर्त लाला तो याद होगा...जी हां इस किरदार को अमर बनाने वाले कन्हैया लाल ही थे...

जन्मदिन अवसर विनम्र अभिवादन🙏🌹

No comments:

Post a Comment