CG Blog

Monday, October 11, 2021

टमाटर की चटनी

*टमाटर की चटनी*
     
सामग्री चटनी के लिए :
तेल 1 टेबल स्पून , चने की दाल 2 टेबल स्पून , सूखी लाल मिर्च 3-4 , हल्दी पाव टी स्पून , हींग पाव टी स्पून , बारीक कटे टमाटर 1 कप , नमक स्वादानुसार । 

सामग्री तड़के के लिए :

तेल 1 टेबल स्पून , राई -हींग तड़के के लिए ,  सूखी लाल मिर्च 2 , कढ़ीपत्ते 4-5। 

विधि : 

तेल गरम करके उसमें चने की दाल डालकर उसे लाल होनें तक भूनें ।फिर उसमें सूखी मिर्च , हल्दी और हींग डालकर थोड़ा भूनें ।टमाटर डालकर टमाटर नरम होनें तक पकाएं ।यह मिश्रण ठंड़ा होनें पर मिक्सी में पीस लें ।गरम तेल में राई-हींग का तड़का लगाकर उसमें सूखी लाल मिर्च और कढ़ीपत्ते डालकर चटनी में मिलाएं ।

No comments:

Post a Comment