*मैसूर चटनी ( मैसूर दोसा चटनी)*
सामग्री :
तेल 2 टी स्पून , चने की दाल 4 टेबल स्पून , उड़द की दाल 2 टेबल स्पून , सूखी लाल मिर्च 2-3 , काली मिर्च 4-5 दाने , कसा हुआ नारियल 2 टेबल स्पून , इमली 3-4 टुकड़े , नमक -गुड़ स्वादानुसार ।
विधि :
तेल गरम करके उसमें चने व उड़द की दाल डालकर उसे थोड़ा भूनें । दोनों दाले लाल हो जाए तब उसमें लाल मिर्च , काली मिर्च , नारियल और इमली डालकर थोड़ा भूनें ।नमक और गुड़ तथा आवश्यकतानुसार पानी डालकर महीन पीस लें ।


No comments:
Post a Comment