*कढ़ीपत्ते की चटनी*
सामग्री :
तेल 2 टी स्पून , कढ़ीपत्ते 25-30 , कसा हुआ सूखा नारियल आधा कप , भूने चने की दाल पाव कप , तिल 1 टेबल स्पून , सूखी लाल मिर्च 4-5 , इमली 3-4 टुकड़े , नमक स्वादानुसार ।
विधि :
तेल गरम करके उसमें कढ़ीपत्ते डालकर उन्हें कुरकुरा होने तक भून लें ।फिर उसमें बाकी सभी सामग्री डालकर और थोड़ा भूने ।मिश्रण ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीसकर उसका पाऊडर बनाएं ।


No comments:
Post a Comment