CG Blog

Monday, October 11, 2021

दही वाली हरी मिर्च

*दही वाली हरी मिर्च*            

सामग्री : 

तेल 1 टेबल स्पून , राई-जीरा-हींग तड़के के लिए , हल्दी पाव टी स्पून , बड़े टुकड़ों में कटी हरी मिर्च 8-10 , नमक 1 टी स्पून , दही पाव कप ।  
               
विधि : 

तेल गरम करके उसमें राई-जीरा -हींग का तड़का लगाएं ।फिर उसमें हल्दी , हरी मिर्च और नमक डालकर ढंककर पकाएं । मिर्च थोड़ी नरम हो जाएं तब उसे कटोरी से थोड़ा मसलकर उसमें दही मिलाएं ।अच्छे से मिलाकर दही का पानी सूखनें तक पकाएं ।

No comments:

Post a Comment