*चना दाल की चटनी*
सामग्री चटनी के लिए :
चने की दाल आधा कप ( आधा घंटा पानी में भिगोकर पानी निथारी हुई ) , हरी मिर्च 3-4 , कसा हुआ कच्चा आम 2 टेबल स्पून या नींबू का रस 1 टेबल स्पून या दही आधा कप , हरा धनिया 2 टेबल स्पून , नमक -चीनी स्वादानुसार ।
सामग्री तड़के के लिए :
तेल 2 टी स्पून , जीरा -हींग तड़के के लिए , हल्दी चुटकी भर , सूखी लाल मिर्च 2 , कढ़ीपत्ते 2-3 ।
विधि :
चटनी की सभी सामग्री मिलाकर चटनी पीसें ।तेल गरम करकें उसमें जीरा-हींग का तड़का लगाकर हल्दी डालें । लाल मिर्च के टुकड़े और कढ़ीपत्ते डालकर यह तड़का चटनी में मिलाएं ।


No comments:
Post a Comment