CG Blog

Monday, October 11, 2021

हरी धनिया सेव की चटनी

*हरा धनिया सेव की चटनी* 

सामग्री चटनी के लिए : 

भावनगरी या फीकी बेसन की सेव पाव कप ,  हरा धनिया पाव कप , पुदीने के पत्ते 15-20 , हरी मिर्च 2-3 , कसा हुआ अदरक 1 टी स्पून ,  दही पाव कप , नमक -चीनी स्वादानुसार । 

सामग्री तड़के के लिए : 

तेल 2 टी स्पून , जीरा -हींग , हल्दी चुटकी भर , कढ़ीपत्ते 2-3 ।                

विधि : 

चटनी की सभी सामग्री मिलाकर चटनी पीस लें ।तेल गरम करकें उसमें जीरा-हींग का तड़का लगा लें और फिर उसमें हल्दी और कढ़ीपत्ते डाले ।यह तड़का चटनी में मिलाएं ।

No comments:

Post a Comment